आज शुक्रवार को शाम 7.30 बजे के करीब दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभिषेक चौरसिया 667 मतों से विजयी घोषित किए गए। अभिषेक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार झा को पराजित कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। आरो द्वारा अभिषेक को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।