किरनापुर: किरनापुर तहसील क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन जारी, ग्रामीण परेशान
किरनापुर तहसील मुख्यालय अंतर्गत मुरकुड़ा, पानगांव, बम्हगांव एवं मुंडेशरा क्षेत्र की नदियों से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन रात में लगभग 20 से 25 ट्रैक्टरों के माध्यम से नदियों से रेत निकाली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत से भरे ट्रैक्टर तेज गति से गांवों के बीच से गुजरते