सिविल अस्पताल हरसूद के समक्ष करीब 5 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से नवीन जनपद पंचायत कार्यालय हरसूद का निर्माण होना है। जिसको लेकर बुधवार शाम 4 बजे के लगभग आरआई अंकित खंडेलवाल एवं पटवारी नीरज सकरगाये द्वारा सीमांकन की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत हरसूद सीईओ जितेंद्र ठाकुर एवं आरईएस एसडीओ रंजना दांगोरे मौजूद रहे।