झुंझुनू: जिला कलक्टर रामावतार मीणा को मुख्यमंत्री नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जयपुर में सम्मानित किया गया
मुख्यमंत्री नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलेक्टर रामावतार मीणा को सम्मानित किया। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रममें प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।