विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना टीआई ने पिछले कुछ समय से थाना क्षेत्र मे हो रही चोरियों का किया खुलासा एक आरोपी धराया
पिछले कुछ समय से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी-मोटी चोरियां लगातार हो रही थी। रविवार दोपहर 12 बजे सिविल लाइन थाना टीआई राजपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया गया है उसकी निशानदेही पर सूनेघरों से हो रही छोटी-मोटी चोरियों के सामान को भी जप्त किया गया है। कुछ अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।