बटियागढ़: चौकी भरका के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
रजपुरा चोरईया मार्ग पर चोकी भरका के पास दो बाइको की टक्कर हो गई हादसे में तीन लोग घायल हुए जिन्हें राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,घायलो मे मन्नू आदिवासी निवासी जुनवानी,सत्तू आदिवासी निवासी जटाशंकर जिला छतरपुर और दूसरी बाइक के चालक पन्नालाल पिता लीला उम्र 32 वर्ष शामिल हैं, तीनो घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल हटा रेफर किया गया,