उतरौला: विधायक राम प्रताप वर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर जलाया दीपक
13 अप्रैल रविवार को शाम 7:00 बजे उतरौला नगर क्षेत्र में विधायक राम प्रताप वर्मा एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप चंद्र गुप्ता ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा फक्कड़ दास चौराहे पर स्थित उनके प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई कर दीप जलाकर नमन किया। सभी ने बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।