नावानगर: बाली गांव से 7 लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बाली गांव से 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर बाली गांव का सुरेंद्र बताया जाता है। ओपी अध्यक्ष निशा रानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाली गांव में अभी शराब की तस्करी हो रही है। सूचना पर ओपी अध्यक्ष ने तत्काल चिन्हित स्थान पर छापेमारी करते हुए सुरेन्द्र के घर से सात लीटर महुआ शराब को बरामद किया।