नावानगर: नावानगर में भाजपा मंडल इकाई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा
नावानगर में गुरुवार को भाजपा मंडल इकाई कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरेराम कुमार एवं संचालन जिला युवा महामंत्री विमलेश सिंह ने की।जिला मंत्री रेखा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास तर्ज पर योजनाएं चलाई हैं।