चंदिया: चंदिया में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला सरपंच सहित 10 घायल
Chandia, Umaria | May 27, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में बच्चों का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मढ़वा और मझगंवा गांव के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला सरपंच सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चंदिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।