डुमरांव: ब्रह्मपुर: दो बच्चों की मां ने युवती के साथ रचाई समलैंगिक शादी, संध्या को रूबी से 15 दिनों में हुआ प्यार, वीडियो जारी
Dumraon, Buxar | Apr 6, 2026 अनुमंडल क्षेत्र के बगेन थाना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। यहां दो बच्चों की मां संध्या देवी ने अपने ही गांव की युवती रूबी के साथ विवाह रचाकर सबको हैरत में डाल दिया। यह अनोखी शादी विंध्याचल स्थित काली खोह के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में सम्पन्न शनिवार की शाम 4 बजे संपन्न हुई।