गुमला: अंचल कार्यालय के पास मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोच खाया शरीर
Gumla, Gumla | Jun 15, 2026 शहर के अंचल कार्यालय सह ब्लॉक के समीप एक दिन के नवजात का शव मिलने से सोमवार रात क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रात को पुलिस को सूचना मिली कि अंचल कार्यालय के समीप एक नवजात का शव पड़ा हुआ है, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुत्तों को वहां से भगाया और नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया।