बड़वानी: जिले में जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ एवं अनुसूचित जाति विभाग के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, बड़वानी विधायक ने पहनाया हार
बड़वानी मप्र कांग्रेस कमेटी के जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अंतर्गत अशोक कुमार गोले और अविनाश आर्य को अनुसूचित जाति विभाग का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक राजन मंडलोई एवं उनकी टीम द्वारा पुष्पहार पहनाकर बधाई- शुभकामनाएं दी गईं। बड़वानी विधायक कार्यालय पर दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। वहीं इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही है।