मोकामा: मोकामा रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या 3 से पुलिस ने 88 लीटर बीयर की ज़ब्ती की
Mokameh, Patna | May 16, 2026 मोकामा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को जीआरपी की पुलिस ने 88 लीटर बीयर जब्त की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोई तस्कर शराब की खेप ले जा रहा है। तभी जीआरपी हरकत में आई। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर शराब की खेप को प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर छोड़कर फरार हो गया। मोकामा रेल थाना से इस बात की जानकारी लगभग 12 बजे दी गई।