हनुमानगढ़: टाउन में दो बाइक सवार युवकों से 25 लाख रुपए की नशीली टैबलेट बरामदगी के मामले में कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ टाउन में दो बाइक सवार युवकों से 25 लाख रुपए की नशीली टैबलेट बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा है। इससे पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। गश्त कर रही टाउन पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।