रेवदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल एवं तंबाकू नियंत्रण को लेकर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड, मेनकाइंड फार्मा एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।मनोचिकित्सक डॉ. जयप्रकाश कुमावत ने मानसिक रोगों के लक्षण,कारण और उपचार पर जानकारी दी