अनूपपुर: अनूपपुर में उर्वरक वितरण और नई तकनीक पर प्रशिक्षण आयोजित
इफको, सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में अनूपपुर में एक दिवसीय जिला सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागरिका जैसे जैव उर्वरकों के उपयोग एवं रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने पर जानकारी दी।