बिक्रम: बिक्रम बाजार में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 200 घरों की बिजली रात भर रही ठप
Bikram, Patna | Jun 4, 2026 बिक्रम बाजार में थाना गेट के समीप बुधवार रात करीब 9 बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना परिसर में मौजूद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। एहतियातन बिजली विभाग ने पूरे बाजार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। आग से ट्रांसफार्मर के पास लगा एलटी तार जल गया, जिससे करीब