बागपत: मेरठ बागपत सोनीपत हाइवे पर एक खाली स्थान पर लगे कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
Baghpat, Bagpat | Apr 27, 2026 सोमवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे मेरठ-बागपत-सोनीपत हाइवे पर स्थित एक खाली स्थान पर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घना धुआं उठने लगा, जिससे हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग को दी।