बेलदौर: बेलदौर में भाजपा नेता के बेटे को क्रिकेट खेलते समय सांप ने काटा, पीएचसी में इलाज जारी
क्रिकेट खेलने के क्रम में एक किशोर को सांप ने काट लिया। मामले की जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद उसे रविवार की शाम चार बजे उसे छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार के सबेरे की बताई जा रही है। पीड़ित किशोर का पहचान बेलदौर नगर पंचायत निवासी भाजपा नेता अनिल सोनी के सोलह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की