*शासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
इंदौर, 9 अक्टूबर 2026
शासकीय महाविद्यालय खजराना इंदौर में जिला निर्वाचन अधिकारी ( स्वीप) जिला इंदौर की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अर्चना शर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक ऑफिसर श्री मुकेश राणे एवं श्री प्रवीण गोठवाल द्वारा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का नाम जोड़ना, घटाना, पुनः सुधार करना, फॉर्म नंबर 06,07, 08 एवं वोटर आईडी की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ सहित विद्यार्थियों को मतदाता जागरूक करने की प्रेरणा प्रदान की गई।
#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026