शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में आज शनिवार के दिन सेहरामऊ दक्षिणी थाने पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। एसपी अशोक मीणा की उपस्थिति में थानाध्यक्ष रोहित कुमार द्वारा समस्त स्टाफ सहित राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।