अगिआंव: लहरपा गांव में एक साल बाद चुनावी रंजिश में भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
भोजपुर जिला के अगिआंव प्रखंड अंतर्गत लहरपा गांव में 1 साल पूर्व चुनावी रंजिश में हुई हत्या के मामले में बदमाशों ने भाजपा नेता के भाई को घेर कर गोली मार का हत्या कर दिया है जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसको देखते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा गांव एवं आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और नजर बनाई गई ह