हुज़ूर: ईटखेड़ी इलाके में बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की हुई मौत
Huzur, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल के ईटखेडी इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जगदीशपुर रोड स्थित मेरिकल गार्डन के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और चालक का सिर दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची |पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|