मुज़फ्फरनगर: पुरकाजी के खादर क्षेत्र कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के द्वारा किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण
पुरकाजी क्षेत्र के खादर में कई गांव बाढ़ से ग्रस्त हो गए हैं।जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया।जहां पर उन्होंने अधिकारियों से पूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ चौकिया से लेकर तमाम इंतजाम कर ले।किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।