मुज़फ्फरनगर: रूड़की रोड़ के अस्पताल बिजली घर पर बिजली विभाग के SSO के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा,प्रदर्शन कर की कार्यवाही की मांग
रुड़की रोड स्तिथ अस्पताल बिजली घर के SSO सुमित बालकृष्ण के खिलाफ व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन व नारेबाजी कर अवर अभियंता कों शिकायती पत्र सौपा। व्यापारियों का कहना है कि बिजली विभाग के SSO क्षेत्र वासियों के साथ अभद्र व्यवहार करते है। जब वो बिजली विभाग की किसी समस्या को लेकर फोन करते है तो किसी समस्या का समाधान नहीं करते है।