मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने एक ओर नकाबपोश युवक को किया गिरफ्तार,अब तक पुलिस कर चुकी 2 युवकों गिरफ्तार,छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी थी धमकी
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में छात्राओं से छेड़छाड़ कर धमकी देने वाले नकाबपोश 1 युवक की गिरफ्तारी के बाद कुछ ही घंटे के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।जिसमें पुलिस ने उज्जवल व शोभित को गिरफ्तार किया है। इनका एक अन्य साथी अभी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के संज्ञान लेने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।