मुज़फ्फरनगर: ग्राम हरनाकी में गरीब परिवार का गिरा आशियाना, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
ग्राम हरनाकी में अचानक बीते दिनों से चल रही बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत भर-भराकर कर गिर गई। इस दौरान मकान के अंदर रह रहे पीड़ित परिवार ने बा-मुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंच भाकियू नेता व जिला पंचायत सदस्य ने इस घटना के संबंध में जिले के आलाधिकारियों को दूरभाष से जानकारी दी। पीड़ित बता दें परिवार ने जिला प्रशासन से आवास बनाने की मांग की है।