डीग: डीग में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
सदर थाना क्षेत्र के गांव पान्हौरी में जीतराम हत्याकांड को लेकर सोमवार को परिजनों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया। मृतक के परिजनों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं के साथ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।