सगड़ी: दल सिंगार के पूरवा में बारजा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला दर्ज, एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आराजी अमानी के दल सिंगार के पूरवा में बारजा निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई । जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ । वहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने रविवार दोपहर प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी । एक पक्ष से लोग घायल हुए थे । तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।