गुना नगर: ग्राम नौनेर में आधी रात आंधी के साथ आग का कहर, चार घर जलकर खाक, फायर ब्रिगेड नाकाम
बमौरी के पास नोनेरा गांव में बुधवार रात आंधी-तूफान के दौरान भीषण आग लग गई, जिसमें चार घर जलकर खाक हो गए। तेज हवा से आग तेजी से फैल गई और घरों का सारा सामान नष्ट हो गया। अफरा-तफरी में लोग घर छोड़कर भागे। फायर ब्रिगेड का पानी खत्म हो गया और समय पर मदद नहीं मिल सकी। चार परिवार बेघर हो गए, प्रशासन की मदद अब तक नहीं पहुंची।