ललितपुर: ललितपुर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना दिवस पर कोतवाली ललितपुर में फरियादियों की सुनी फरियाद
ललितपुर जिला अधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो0 मुस्ताक के द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर ललितपुर सदर कोतवाली में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। थाना दिवस के अवसर पर आसपास के क्षेत्र से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। प्राप्त शिकायत के निस्तारण एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।