बालाघाट: खेत में बकरी चराने को लेकर पिता-पुत्र ने हंसिया और लाठी से किया हमला, व्यक्ति गंभीर
जिले के खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम सावरी में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मंगलवार 14 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे पड़ोसी के खेत में बकरी चराने के दौरान पिता- पुत्र ने 45 वर्षीय व्यक्ति की हंसिया, लाठी और हाथ-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। जिससे बट्टूलाल सुहागपुरे सावरी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्