लटेरी: इशरवास ग्राम पंचायत में पंचायत भवन और स्कूल प्रांगण में वन विभाग के कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ किया पौधारोपण।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार लटेरी के ग्राम इशरवास ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के प्रांगण और स्कूल प्रांगण में वन विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया है जानकारी के अनुसार पौधारोपण अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाए रखने की अपील की जा रही है