राजगढ़: राजगढ़ में सीएलजी की बैठक, मोहर्रम को शांति और भाईचारे से मनाने की अपील, पुलिस प्रशासन अलर्ट
Rajgarh, Churu | Jun 24, 2026 मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार शाम सात बजे राजगढ़ थाने में सीएलजी की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी रिछपाल सिंह चारण ने की।बैठक में पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका अधिकारी, सीएलजी सदस्य व सर्व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।चर्चा में जुलूस मार्गों की सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, सफाई और कानून व्यवस्था पर फोकस रहा।