मैनपुरी: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अंधेरे में इलाज के मामले में कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने दिया बयान
मैनपुरी के जिला अस्पताल में कुछ दिन पहले लाइट न होने पर अंधेरे में डॉक्टर के द्वारा मरीज का किया जा रहा उपचार के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वही मैनपुरी में शनिवार को पहुंचे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अंधेरे में मरीज का हो रहे इलाज के मामले में डीएम से वार्ता करने के बाद कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।