बुलंदशहर: बुलंदशहर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 के मेधावियों का सम्मान, प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन
श्री गायत्री संस्कार पीठ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 के अंतर्गत जनपदीय पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने छात्रों को पुरस्कार किए वितरित।