खैरथल: समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्रवाई के लिए 10 जुलाई को जिला सचिवालय में जनसुनवाई का आयोजन होगा
PRO अतर सिंह ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कार्रवाई के लिए जनसुनवाई के लिए जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा 10 जुलाई को जिला सचिवालय के सभागार में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जनप्रतिनिधीकरण के साथ एवं दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक आमजन के साथ जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।