बीना: गांधी वार्ड में नई पाइप लाइन के बाद भी कई घरों में गंदा पानी, नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Apr 21, 2026 गांधी वार्ड वृंदावन धाम कॉलोनी में नाली खुदाई के दौरान जल सप्लाई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।जिससे बस्ती में गंदा पानी पहुंच रहा था जिसको देखते हुए नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर नई पाइपलाइन डाली गई। उसके बावजूद भी वार्ड पार्षद भारतीय राय के घर के साथ सहित कई घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।समस्या को देखते हुए मौके का नगर पालिका अधिकारी ने निरीक्षण किया।