फतुहा: मसाढी गांव में नौ दिवसीय राम कथा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Fatwah, Patna | May 21, 2026 मसाढ़ी गांव में आयोजित नौ दिवसीय राम कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए हैं। घोड़ा, बैंड बाजा के साथ डीजे पर नाचते गाते कलश यात्री कटैया गंगा घाट पहुंचे हैं। जहां विधि विधान के साथ जल भरकर सभी नाचते गाते जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल के लिए वापस लौटे हैं। वृंदावन से आए संत श्याम शुभम जी महाराज राम कथा कहेंगे।