हज़ारीबाग: टमाटर, पपीता और फूल एक साथ... खेती का नया मॉडल बना मिसाल
हजारीबाग: कटकमसांडी प्रखंड की महिला किसान मिश्रित खेती अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। एक ही खेत में सब्जी, फल और फूलों की खेती कर वे कम लागत में अधिक मुनाफा कमा रही हैं। किसानों का कहना है कि इस पद्धति से फसल खराब होने का जोखिम कम होता है और आय के कई स्रोत बनते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मिश्रित खेती छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।