टिकारी: टिकारी के पचमहला में गोलीबारी, आपसी विवाद में एक महिला घायल, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Tikari, Gaya | May 29, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के पचमहला में शुक्रवार दोपहर आपसी विवाद में एक ग्रामीण ने महिला को गोली मार दी। गोलीबारी में घायल महिला की पहचान रिंकू देवी पति अखिलेश शर्मा से हुई है। वहीं गोली मारने वाले की पहचान कमलेश शर्मा से से हुई है। गिरफ्तार आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। घायल को बेहतर इलाज हेतु गया ANMMCH भेजा गया है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।