कलान: गुल्लाह तिराहे से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आलाकत्ल 01 अदद टाईराड लोहा बरामद
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान मे दिनांक 09.04.25 को वादिनी श्रीमती सुनीता पत्नी शेर सिंह उर्फ मुकेश नि० अब्दुल्ला नगर मिलकिया, थाने में अपने पति की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस हत्या में फरार चल रहे हैं अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर गुल्लाह तिराहे से गिरफ्तार किया गया