लातेहार: लातेहार स्टेशन पर राजधानी और टोरी में धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी
लातेहार। जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw द्वारा जारी पत्र के अनुसार लातेहार एवं टोरी रेलवे स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी गई है। यह जानकारी सांसद Kali Charan Singh को भेजे गए आधिकारिक पत्र में दी गई है।