हाथरस: नोएडा में श्रमिकों की मांगों को अनसुना किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
नोएडा में जारी श्रमिक आंदोलन के विरुद्ध शासन प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही दमनकारी रवैया और श्रमिकों की जायज मांगों को अनसुना किए जाने के विरोध में हाथरस के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। जिला अध्यक्ष ने नोएडा में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे श्रमिकों पर की जा रही कार्रवाई को रोकने की मांग की।