हरदोई: तहसीलदार की मां लापता, सकुशल घर पहुंचाने वाले को ₹2 लाख 51 हजार का इनाम, अभिनेता फैजल खान ने भी की अपील
Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2026 शाहाबाद तहसील में तैनात तहसीलदार संध्या यादव की मां लल्ली देवी पिछले एक माह से अधिक समय से लापता हैं। इसी को लेकर हरदोई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अभिनेता फैजल खान ने भी लोगों से सहयोग की अपील की। परिवार ने लल्ली देवी की सुरक्षित जानकारी देने या उन्हें सकुशल घर पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2 लाख 51 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।