बुलंदशहर: नगर क्षेत्र के शिकारपुर रोड स्थित भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक का आयोजन, किया गया संगठन का विस्तार
भा कि यू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर संगठन का विस्तार किया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा धर्मेंद्र सिंह का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।कपिल चौहान को प्रदेश प्रवक्ता व नरेश प्रजापति को प प्र अध्यक्ष मनोनित किया।