खैरथल: खैरथल में शहरी सेवा शिविर में 83 प्रकरणों का निस्तारण, कुल 96 आवेदन आए
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत शुक्रवार सुबह 9 बजे नगर परिषद खैरथल सभागार में वार्ड संख्या 15 से लेकर 18 के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों के विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें विभिन्न श्रेणी में पट्टा जारी करने के लिए 11 आवेदन तथा अन्य श्रेणियां के 85 आवेदन शामिल रहे।