सांगानेर: जयपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान जारी, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह
जयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदान को लेकर युवाओं,बुजुर्गों और महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।