जलेसर: थाना जलेसर पुलिस ने 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 1530 रुपये और 52 ताश के पत्तों के साथ जलेसर कस्बा में पकड़े गए अभियुक्त
Jalesar, Etah | May 17, 2026 एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 04 जुआरियों को 1530 रूपयों तथा 52 ताश पत्तो सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना पर धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।